लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व ….

21 पोह नानक शाही सम्वत 557 की अनुसार आज 4 जनवरी को समूह नानक नाम लेवा संगत साहिबे कमाल साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मना रही है इसी पावन दिवस को आज गुरद्वारा कलगीधर खेड़ी में श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया और कथा -कीर्तन दीवान सजाये गए जिनमें विशेष तौर पर श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब से आये रागी जत्थों ने हाजरी भरी। जिस में भाई बलविंदर सिंह लाड़ी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई गुरदित्त सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, बीबी कमलजीत कौर मोहाली वाले, इस्त्री सत्संग जथा गुरद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर 20, भाई प्रेम सिंह जी चंडीगढ़ वाले तथा भाई दिलवर सिंह जी गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी वालों ने कीर्तन की हाजरी भरी ।भाई इंद्रजीत सिंह जी मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा कलगीधर खेड़ी सेक्टर 20 जी ने गुरु साहिब के जीवन और सिक्ख इतिहास सम्बन्धी कथा- विचारों से सांगत को निहाल किया उपरांत सरबत के भले की अरदास की गई और हुकमनामा लिया गया तथा गुरु के अटूट लंगर बरताये गए। शाम के समय भी विशेष कीर्तन दीवान सजाये गए जिनमे भाई जगतार सिंह जी राजपुरा हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर वालों ने कीर्तन हाजरी भरी।

इन सभी समागमों के दौरान गुरु घर की प्रबंधक कमेटी सेक्रेटरी हुकम सिंह जी, मोहिंदर सिंह जी, गुरप्रीत सिंह जी, हरमीत सिंह जी कुलवंत सिंह जी,जगदीश सिंह जी,तथा गुरु घर के मुख्य सेवादार गुरइन्दर बीर सिंह जी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हर बार कि तरह इस बार भी संगत ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया और गुरु घर कि खुशियाँ प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म कि रक्षा के लिए अपना परिवार वार दिया जिन्हे याद करके समूह संगत नतमस्तक होती है। गुरु साहिब का पूरा जीवन धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समूचे सिक्ख पंथ को उनके जीवन से शिक्षा मिलती है। उन्होंने समूची साध -संगत और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का शुक्राना किया जिनके आशीर्वाद से समागम सम्पूर्ण हुए।