लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर 32सी/डी के ग्रीनबेल्ट में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ….

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा सेक्टर 32सी/डी के ग्रीनबेल्ट क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती अंजू कात्याल ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस मौके पर नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग, हॉर्टिकल्चर डिवीजन नंबर-2, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर पार्षद अंजू कात्याल ने कहा कि ग्रीनबेल्ट और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करने के लिए नगर निगम द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है और यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक और सकारात्मक प्रयास है।

इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा। शौचालय में साफ-सफाई, पानी की उचित व्यवस्था, दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधाएं तथा पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हॉर्टिकल्चर डिवीजन द्वारा ग्रीनबेल्ट की हरियाली को बनाए रखते हुए निर्माण कार्य किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पार्षद अंजू कात्याल और नगर निगम का आभार व्यक्त किया।