लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने कुष्ठ आश्रम में बांटे गर्म वस्त्र और फल….

चंडीगढ़:–भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा और समाज की जड़ों को खोखला करने वाली एक लाइलाज बीमारी के समान है। हर साल 9 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है, जो हमें याद दिलाता है कि एक पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण केवल सरकारी नीतियों से नहीं, बल्कि सामूहिक नागरिक चेतना से ही संभव है। इस वर्ष का यह दिवस न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है।

एन्टी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ के अवसर पर सेक्टर 47 के कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को गर्म वस्त्र और फल बांटे। इस अवसर पर फाउंडेशन की चंडीगढ़ इकाई के प्रेसिडेंट किरपाल सिंह कटारिया, रविन्द्र नाथ, गुरमीत सिंह काका, पूजा बख्शी और अजय कुमार भी उपस्थित थे।

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट किरपाल सिंह कटारिया और पूजा बख्शी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर आज समाज सेवा के तहत कुष्ठ आश्रम में गर्म कपड़े और फल बांटे गए हैं। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करना होता है, लेकिन यह उनकी मुख्य भूमिका नहीं बल्कि सहायक गतिविधि होती है। उन्होंने बताया कि समाज को एन्टी करप्शन के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर जागरूकता सेमिनार करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया किभ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हमें खुद ही पहल करनी होगी। हम एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ेंगे तो जल्द ही भारत को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र बना पाएंगे।