लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

क्रांतिकारी युवा संगठन AIDYO के द्वारा शहीद भगत सिंह भवन, कुम्बड़ा, मोहाली में संगठन का प्रथम चंडीगढ़ यूटी राज्यस्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन….

क्रांतिकारी युवा संगठन AIDYO के द्वारा शहीद भगत सिंह भवन, कुम्बड़ा, मोहाली में संगठन का प्रथम चंडीगढ़ यूटी राज्यस्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में चंडीगढ़ ट्राईसिटी के विभिन्न भागों से आए हुए युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान युवाओं से जुड़े अनेक मुद्दों जैसे बेरोज़गारी, महँगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, अपसंस्कृति एवं महिलाओं – बच्चियों पर बढ़ते अपराध आदि के ऊपर चर्चा हुई। जिसमें सभी प्रतिनिधियों ने भी भाग लेते हुए अपनी-अपनी राय व्यक्त की।

सम्मेलन में युवा संगठन AIDYO के महासचिव अमरजीत कुमार एवं संगठन के ऑल इंडिया सचिवमंडली सदस्य कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता अमित कुमार ने की। सम्मेलन की शुरुआत संगठन के महासचिव अमरजीत कुमार द्वारा संगठन का ध्वजारोहण करके हुई। तत्पश्चात शहीद वेदी पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा AIDYO गीत प्रस्तुत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए AIDYO महासचिव ने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े लाखों पदों व परीक्षाओं में हो रही पेपर लीक की ओर ध्यान आकर्षित किया और इसके विरुद्ध ज़ोरदार युवा आंदोलन चलाने की अपील की। साथ ही देश में बढ़ती सांस्कृतिक पतन, नशाखोरी, पोर्नोग्राफी, अश्लीलता व महिलाओं – बच्चियों पर बढ़ते आपराधिक मामलों के ख़िलाफ़ युवाओं को एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की बात कही।

इसके बाद सम्मेलन में प्रतिनिधियों द्वारा बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व पेपर लीक, नशाखोरी, अश्लील साहित्य व पोर्नोग्राफी पर पूर्णतः रोक लगाने, किसानों की जायज माँगों पर चल रहे आंदोलन पर संगठन के द्वारा पूर्ण समर्थन देने और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कॉलोनियों में निवासरत लोगों को मालिकाना हक़ दिलाने की माँग पर बहुमत से प्रस्ताव पारित किए गए। फिर संगठन के कार्यालय सचिव रवि आफ़ताब ने पिछले 4 सालों में संगठन द्वारा किए गए चुनिंदा कामों की रिपोर्ट पेश करने के साथ सम्मेलन की तैयारी में लगे पिछले 3 महीनों में चंडीगढ़ यूटी के 200 से अधिक युवाओं के संगठन की सदस्यता लेने के और तीन लोकल कमेटियों के गठन के बारे में भी बताया।

अंत में कुलदीप सिंह ने इस सम्मेलन को आयोजित करने पर बधाई देते हुए चंडीगढ़ यूटी की 17 सदस्यीय राज्य कमिटी का प्रस्ताव रखा जिसे मौजूद प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें अमित कुमार को अध्यक्ष, चंदा भारती को उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार को सचिव एवं रवि आफ़ताब को कार्यालय सचिव के रूप में चुना गया।

संगठन की पूर्व महासचिव प्रतिभा नायक ने नई निर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए राज्य में संगठन को तेज़ गति से काम करने का सुझाव दिया। इस सम्मेलन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।

_ज़ारीकर्ता_

रवि आफ़ताब

_कार्यालय सचिव_

_AIDYO चंडीगढ़ यू टी_