लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने किया कसौली वाटर वर्क्स का अचानक दौरा….

चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने आज कसौली वाटर वर्क्स का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने फेस-3 और फेस-4 में जाकर वहां स्थापित सभी प्रकार की मशीनरी, पंपिंग सिस्टम एवं संचालन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी पाया कि परिसर के बाहर नगर निगम का काफी मात्रा में स्क्रैप पड़ा हुआ है, जिस पर तुरंत संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

मुलाजिमों ने जानकारी दी कि फेस-1 और फेस-2 का संचालन पंजाब के कर्मचारी संभालते हैं, जबकि फेस-3 और फेस-4 का संचालन चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारी देखते हैं। फेस-3 और फेस-4 से पानी सीधे सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में सप्लाई किया जाता है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि चारों फेज वर्ष 1983 से 2004 के बीच स्थापित किए गए थे।

मुलाजिमों ने बताया कि यहां लगी मशीनरी 24 घंटे लगातार चलती है और केवल बिजली जाने की स्थिति में ही बंद होती है। चूंकि यहां एचटी लाइन बिछी हुई है, इसलिए बिजली कटौती बहुत कम होती है।

निरीक्षण के उपरांत सीनियर डिप्टी मेयर बंटी ने कहा कि मशीनरी वर्तमान में सही तरह से काम कर रही है, लेकिन इनका लंबा समय हो जाने के कारण नियमित और समुचित मेंटेनेंस अनिवार्य है। इसके साथ ही 66 केवी और 11 केवी के ट्रांसफॉर्मर, एचटी-एलटी पैनल तथा फेस-3 और फेस-4 की वह पाइपलाइन, जिससे पानी चंडीगढ़ पहुंच रहा है, अब अत्यधिक पुरानी हो चुकी है और उसे जल्द बदलने की आवश्यकता है, ताकि शहरवासियों को लगातार स्वच्छ व पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में यदि बिजली कट जाए तो पानी की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए यहां पर मजबूत जनरेटर बैकअप की व्यवस्था किया जाना अत्यंत आवश्यक है।