लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

AIDYO ने पंजाब विश्वविद्यालय में चल रहे विरोध प्रदर्शन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए निम्नलिखित बयान जारी किया…

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाईजेशन (AIDYO), एक क्रांतिकारी युवा संगठन, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में चल रहे सीनेट चुनावों को समाप्त करने के अलोकतांत्रिक निर्णय के खिलाफ आंदोलन के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता है। संगठन विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक सीनेट चुनावों की तुरंत घोषणा की मांग पर मजबूती से कायम है। सीनेट विश्वविद्यालय के भीतर लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को उन्नत बनाने के बजाय लोकतांत्रिक सीनेट चुनाव को ही समाप्त करने की कोशिश की है। सीनेट चुनावों को समाप्त करना विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और स्वायत्तता पर सीधा हमला है। जिससे अंततः विश्वविद्यालय प्रशासन के नियंत्रण में आ जाएगा और लोकतांत्रिक आवाज़ें दबा दी जाएंगी। AIDYO इसे पूरी तरह से अलोकतांत्रिक मानता है।

इसलिए, युवा संगठन AIDYO इस विरोध का दिल से समर्थन करता है।

जारीकर्ता:

अमित कुमार

संयोजक

AIDYO चंडीगढ़ यूटी