विक्टर सिद्धू संयुक्त सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नत…
चंडीगढ़:-चंडीगढ़ कांग्रेस ने विक्टर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। उन्हें यह पदोन्नति पत्र चंडीगढ़ काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्क़ी ने सौंपा।
विक्टर सिद्धू को पदोन्नति पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्क़ी ने विक्टर सिद्धू से संगठन को मज़बूत करने, पार्टी की बेहतरी के लिए काम करने और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का पालन करने की उम्मीद जताई। उन्होंने विक्टर सिद्धू को अपने वार्ड के बीएलए (बूथ स्तरीय सहायक) को निर्धारित समय के अनुसार पार्टी कार्यालय में जल्द से जल्द जमा कराने की भी अपील की।
विक्टर सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्क़ी द्वारा सौंपे गए पदोन्नति पत्र पर आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वो उन पर किए गए विश्वास, सौंपी गई जिम्मेदारी और पार्टी की विचारधारा व नीतियों को पूरी ईमानदारी और तन्मयता से निभाएंगे।


