लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुर में सजी गीतों भरी शाम होगी 15 नवम्बर को…

चंडीगढ़: ‘मुच्छना कल्चरल सोसाइटी (रजि०)’ द्वारा आगामी 15 नवम्बर को सायं 5 बजे पंजाब कला भवन, सैक्टर 16 चंडीगढ़ में सुरों से सजी गीतों भरी शाम का आयोजन किया जा रहा है। इस सुरीली शाम को महान संगीतकार शंकर-जयकिशन के सुरों से सुसज्जित 28 गीत, लाइव संगीत के साथ पेश किए जायेंगे, जिसमें उत्तर भारत के 7 वर्ष से 70 वर्ष के गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस संस्था के अध्यक्ष डॉ. वी-पी- नागपाल एवं महासचिव सुचेता मुखोपाध्याय ने बताया कि इन गीतों को डॉ. अरुणकांत अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर धुनों से सजायेंगे व ध्वनि ‘जगजीत साउन्ड की रहेगी।

संगीत के स्वर्ण-युग (1950 से 1980) के यादगार गीत,’ मेरा जूता है जापानी, “झुमता मौसम, तुमने पुकारा ‘हर दिल जो प्यार करेगा,’ ‘अजीब दास्तां है ये, तथा ‘जीना यहां मरना यहां… सुनने के लिए एण्ट्री भी फ्री है। कार्यक्रम मे हिंदी फिल्म और उनके गीतों के संबंध में प्रश्न भी पूछे जाएंगे। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सही उत्तर देने वालो को पुरस्कृत किया जायेगा।