लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-42 सी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर….

चंडीगढ़ नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी (वार्ड पार्षद नं. 24) ने आज सेक्टर-42 सी स्थित चेतूआना मंदिर के पास सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य लंबे समय से लंबित था, जिसकी शुरुआत होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस परियोजना के तहत सेक्टर 42 सी की वी-6 सड़कों की रिकॉर्पेटिंग की जाएगी। इसमें पुलिस कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड समिति, जज मकान और ऑडिट मकान शामिल हैं। लगभग 6.5 किलोमीटर क्षेत्र में यह कार्य किया जाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर चेतूआना मंदिर की माता उमागिरी जी ने अरदास और गणेश वंदना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।

पुलिस कॉलोनी निवासी कल्पना ने बताया कि, “कॉलोनी की सड़क लंबे समय से टूटी हुई थी। आज पार्षद जी ने काम शुरू करवाकर सभी निवासियों के लिए बड़ी राहत दी है।”

इस मौके पर एक्सईएन अंकुर बंसल, एसडीओ बलराज चिकारा, जेई सुरेश कुमार, आरडब्ल्यूए प्रधान राजकुमार शर्मा, विनोद कौशल, देविंदर शर्मा,मार्केट प्रधान राजीव कुमार,अजय कुमार, मुकेश कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर आभार व्यक्त किया।