लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग के संस्थापक ने लगाए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी व उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी, उत्पीड़न और पद के दुरुपयोग के आरोप….

इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के संस्थापक सोहन तुसीर और काया एंटरटेनमेंट के निदेशक सुरजीत कंवर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी डी. सुरेश और उनकी पत्नी कांथि डी. सुरेश पर गंभीर आरोप लगाए है। तुसीर ने दोनों पर धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न, शारीरिक हमले और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए कहा है कि वे इस पूरे मामले में मीडिया और कानूनी संस्थाओं के माध्यम से न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

सोहन तुसीर ने बताया कि वे वर्ष 2016 से कबड्डी को प्रोफेशनल स्तर पर ले जाने के लिए कार्यरत है और वर्ष 2024 में उन्होंने सोनी स्पोर्ट्स के साथ मिलकर इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) की शुरुआत की थी, लेकिन कांथि डी. सुरेश के शामिल होने के बाद इसमें कई अनियमितताएं सामने आई।

सोहन तुसीर ने बताया कि सुरेश ने उनसे संपर्क कर इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग और ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (महिला लीग) को मिलाकर एक बड़े मंच ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआईपीकेएल) बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के बाद कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आई।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रायोजन और आय से जुड़ी पूरी वित्तीय जानकारी उनसे छिपाई गई और कांथि डी. सुरेश ने लीग के नाम और ब्रांड को अपने व्यक्तिगत स्वामित्व में दर्ज कराने का प्रयास किया। जब उन्होंने इस मामले को उठाया, तो उन्हें लीग से बाहर करने की कोशिश की गई। तुसीर का यह भी आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और पुलिस दबाव का इस्तेमाल कर उन्हें डराने की कोशिश की गई, जो कि पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने दावा किया है कि उनके पास ईमेल, वित्तीय दस्तावेज़ और अनुबंधों की प्रतियां जैसे ठोस सबूत मौजूद है, जो उनके आरोपों को प्रमाणित करते है। तुसीर ने कहा कि जो कोई भी इस मामले में पारदर्शिता की मांग करता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस मामले को मीडिया, न्यायिक संस्थाओं और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष लेकर जाएंगे, ताकि सच्चाई सामने आ सके और कबड्डी खेल की गरिमा बनी रहे।

इस मौके काया एंटरटेनमेंट के निदेशक सुरजीत कंवर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग का उद्देश्य कबड्डी खिलाड़ियों को एक पारदर्शी, निष्पक्ष और पेशेवर मंच प्रदान करना था लेकिन कुछ लोगों की अनैतिक गतिविधियां और पद का दुरुपयोग, इस प्रयास को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। हम इस खेल की साख बचाने के लिए एकजुट है और सच्चाई को दबने नहीं देंगे।

तुससीर ने मीडिया, खेल समुदाय और सरकारी संस्थाओं से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।