लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ के प्रसिद्ध डाइटीशियन और फिटनेस कोच अमृत देओल ने जुझार सिंह को किया सम्मानित….

चंडीगढ़:-चमकौर साहिब के जुझार सिंह ने अबू धाबी में इतिहास रच दिया है और भारत के पहले पावर स्लैप चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रसिद्ध सेलिब्रिटी डाइटीशियन अमृत देओल ने गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब और गढ़ी साहिब में आयोजित एक विशेष समारोह में जुझार सिंह और उनके पिता को सम्मानित किया।

अमृत देओल ने घोषणा की कि वह और उनकी टीम जुझार सिंह को जीवन भर यथासंभव आर्थिक और आहार सहायता प्रदान करेंगे। ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी सफलताएँ हासिल कर सकें। इस अवसर पर जुझार सिंह ने भी अमृत देओल का धन्यवाद किया और कहा कि हर खिलाड़ी की एक ही समस्या होती है, यानी उसे स्वस्थ आहार मिलता है या नहीं और मुझे अमृत देओल से इसका सहयोग मिला है। मैं अमृत देओल के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस करता हूँ।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान समेत कई मशहूर हस्तियां जैसे जसपाल सिंह देयोल, बलराज गिल (मोहाली), लल्ली घरुआं, जुझार गरचा और कालू गरचा (कबड्डी खिलाड़ी) इत्यादि मौजूद रहे।