लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 चंडीगढ़ में तुलसी विवाह बड़े धूम धाम से मनाया गया..

भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 चंडीगढ़ में तुलसी विवाह बड़े धूम धाम से मनाया गया। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि महिला संकीर्तन मण्डली के सहयोग से यह आयोजन किया।

देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली ने विधिवत कर्म कांड सहित विवाह की प्रक्रिया को यज्ञ सहित संपन्न कराया।

महिला संकीर्तन मण्डली की प्रमुख श्रीमती कृष्णा शुक्ला ने बताया कि वर की ओर से श्रीमती निर्मल मित्तल परिवार सहित बारात लेकर भगवान परशुराम भवन पहुंचे जहां श्रीमति तरसेम राणा ने सपरिवार अपने सगे संबंधियों एवं मित्रों सहित बारात का स्वागत किया। बैंड बाजे और ढोल के साथ सब लोगों ने नाचते हुए आनंद उठाया। विवाह उपरांत वधु की बिदाई के समय सभी उपस्थित परिजन भावुक हो गए।