लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा चण्डीगढ कांग्रेस के महासचिव बने….

कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इस आशय का एक पत्र पार्टी की लोकल यूनिट के अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने कल सैक्टर 35 कांग्रेस भवन में जारी किया।

शर्मा, जो पेशे से वकील हैं, अगस्त 2021 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। तब से ही वह पार्टी प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। महासचिव के पद पर उनकी ताजा नियुक्ति के साथ साथ वह चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर भी अपना काम करते रहेंगे।

प्रदेश यूनिट के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर, उन्हें पार्टी अध्यक्ष एच.एस.लक्की ने चण्डीगढ़ के शहरी क्षेत्रों में ज़मीनी स्तर पर पार्टी को संगठित और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

राजीव शर्मा

जनरल सेक्रेटरी और मुख्य प्रवक्ता।

चंडीगढ़ कांग्रेस।