लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आयोजित हुआ ‘यूनिटी मार्च’ — जन-जन ने दिखाया एकता का संदेश…..

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2025 भारत के लौह पुरुष, अखंड भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा आज शहर के विभिन्न छह स्थानों पर भव्य ‘यूनिटी मार्च’ (एकता पदयात्रा) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं, युवा वर्ग, महिला मोर्चा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — “देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना।” इन यात्राओं का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने किया।

चंडीगढ़ के कजेहड़ी, दादू माजरा, सेक्टर 25 की कॉलोनी, मौली जागरा, हल्लू माजरा और बापूधाम कॉलोनी से निकली इन एकता यात्राओं ने पूरे शहर में देशभक्ति और एकजुटता का वातावरण बना दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से माहौल को जोश और देशभक्ति से भर दिया।

इन सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। अलग-अलग स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, वरिष्ठ नेता रामवीर भट्टी तथा डॉ. नरेश पांचाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन नेताओं ने जनता को सरदार पटेल के जीवन और योगदान के बारे में बताया तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दूरदृष्टि से भारत के 562 रियासतों को जोड़कर एक राष्ट्र का निर्माण किया, वही आज के भारत की एकता और शक्ति का प्रतीक है। उनके आदर्श और कार्य आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के सपनों को साकार कर रहा है, जहां हर नागरिक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा हुआ है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता से भारत को एक सूत्र में बांधा, वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।

प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व संगठन, अनुशासन और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने जिस मजबूत प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी, वही आज भारत की एकता और स्थिरता का आधार है। भाजपा कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वरिष्ठ नेता रामवीर भट्टी ने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल देश को राजनीतिक रूप से एकजुट किया, बल्कि उन्होंने प्रशासनिक ढांचे की ऐसी मजबूत नींव रखी जिससे आज भी देश सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उनके विचार आज के भारत के मार्गदर्शन का आधार हैं।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के सभी जिलों और मंडलों के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी यात्राओं में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

“सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा चंडीगढ़ ने एकता का संदेश पूरे शहर में फैलाया — यही है सच्ची श्रद्धांजलि भारत के लौह पुरुष को।”