लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

अ-रिदम ऑफ डांस अकादमी द्वारा करवा चौथ का भव्य आयोजन….

हर साल की तरह इस साल भी सनी एनक्लेव में वंदना पाठक की अ-रिदम ऑफ डांस अकादमी ने करवा चौथ का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मिसेज वर्ल्ड पंजाबन 2021 रोमी घई (चीफ गेस्ट), जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और महिलाओं को प्रेरित करने वाली एक प्रेरणादायक महिला हैं, साथ ही विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता भी हैं। सोनू सेठी (वीआईपी अतिथि (सेठी ढाबा के मालिक) और मिस्टर राजा (वीआईपी अतिथि [राजा 41 स्टूडियो फोटोग्राफी और न्यू यूनिक फैशन पॉइंट के मालिक]) भी उपस्थित थे। वीआईपी गेस्ट में नवीप्रीत और मेघा मरवाह भी शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत में वंदना पाठक ने कहा कि वह एक समाजसेविका और ब्यूटी पेजेंट की विजेता हैं, लेकिन उनका मानना है कि करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पति को भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए, जिससे दोनों के बीच प्यार और सम्मान बढ़े।

मशहूर टैरो कार्ड रीडर मेघना ने करवा चौथ की बधाई देते हुए इस शानदार सेलिब्रेशन की तारीफ की।

आयोजन में दस महिलाओं को करवा क्वीन के टाइटल से सम्मानित किया गया। शो की विजेता मनींदर रहीं, जबकि हरप्रीत कौर प्रथम रनर अप और गुरप्रीत कौर द्वितीय रनर अप रहीं।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। रैंप वॉक और डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे और सभी महिलाओं को विशेष रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए।

कार्यक्रम की सफलता पर चीफ गेस्ट रोमी घई और सभी वीआईपी गेस्ट, यहां तक कि सभी प्रतिभागियों ने वंदना पाठक को बधाई दी और उनसे जल्दी ही ऐसे ही आयोजन करने का अनुरोध किया।