लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं : देवशाली….

‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’, यह शब्द नगर निगम चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने मालेगांव विस्फोट मामले में विशेष अदालत द्वारा पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को डेढ़ दशक से अधिक समय बाद बरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहे।

देवशाली ने कहा कि आतंकवाद न कभी भगवा था, न है और न कभी भविष्य में होगा। भगवा सदैव त्याग, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है। कांग्रेस ने अपनी सनातन विरोधी मानसिकता और राजनीतिक हित साधने की रणनीति के अंतर्गत ही भगवा आतंकवाद का झूठ देश में फ़ैलाने का प्रयास किया। ‘भगवा आतंकवाद’ कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता की ही उपज था। विशेष अदालत का यह निर्णय ऐसी मानसिकता और दुष्प्रचार करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है।

देवशाली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस नेताओं ने संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और शक्तियों का प्रतिशोध की भावना से दुरूपयोग किया जिसका सबसे बड़ा उदाहरण मालेगांव विस्फोट मामले के पश्चात् ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ना और निर्दोष सनातनियों को फंसाकर उनके जीवन के 17 महत्त्वपूर्ण वर्ष बरबाद करना है।

देवशाली ने कहा कि सनातन के खिलाफ दुष्प्रचार करने, ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा नैरेटिव गढ़ने और निर्दोष लोगों को झूठे केस में फंसाने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को क्षमा मांगनी चाहिए।