लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया….

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम कॉलेज परिसर और चकमोह के अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में आयोजित किया गया ।इसमें छात्रों, अध्यापक गण तथा पंचायत और जनसाधारण की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।

इस आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव का आयोजन डॉ. पी.सी. शर्मा हेरिटेज फाउंडेशन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट तथा वन मंडल हमीरपुर के सहयोग से किया गया। डॉक्टर पी सी शर्मा अध्यक्ष डब्ल्यू हफ एवं संदीप चंदेल (तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी) दियोटसिद्ध ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर डॉक्टर पी सी शर्मा ने बताया यह आध्यात्मिक वानिकी कार्यक्रम देश के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारों में आयोजित किया जा रहा है। जिससे कि श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। डॉक्टर शर्मा ने बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण और वन संरक्षण में ही हमारा जीवन निहित है और हमारी नई पीढ़ी इस कार्यक्रम को पूरे जोश से क्रियान्वित करने में सक्षम होगी।उन्होंने ये भी बताया कि ये कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम का एक अटूट हिस्सा है। संदीप चंदेल ने भी बच्चों को पेड़ बचाओ के अभियान में बढ़ चढ़ कर हिसा लेने को प्रेरित किया।

इस वानिकी महोत्सव में डॉ. मीनाक्षी ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। चकमोह पंचायत प्रधान श्रीमति किरण शर्मा और पंचायत के अन्य सदस्य भी पौधरोपण के दौरान उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की मेज़बानी डॉ. नरेश कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह ने की।

इस अवसर पर 271 से अधिक औषधीय( हरड़,बेड़ा नीम,जामुन)आध्यात्मिक पौधों(रुद्राक्ष, चंदन, गुलर)तथा छायादार पौधों का रोपण किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई तथा खेल विभाग एवं जनसाधारण ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर पी सी शर्मा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान भारत सरकार के सहयोग से पूरे भारत में मनाया जा रहा है। ये कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम निभाएगा।