लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

जी एम एच एस 42 में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभिया….न आयोजित

चण्डीगढ़:–पर्यावरण जागरूकता, हरित क्षेत्र में वृद्धि और माताओं के सम्मान के उद्देश्य से राजकीय मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 42, में स्कूल के इको क्लब की ओर से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी की माता जी श्रीमती सुरिंदर कौर समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस मौके सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी और एएसआई प्रभारी श्री राजेश सहित स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप कौर और शिक्षक भी उपस्थित थे।

सम्मानित अतिथियों और प्रधानाध्यापिका नवदीप कौर, जीएमएचएस 42 के कर्मचारियों और छात्रों ने शहीद उधम सिंह को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों को देशभक्ति को बढ़ावा देने और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। जो आज समाज की तत्काल आवश्यकता है।

स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य निकट भविष्य में पर्यावरण की स्थिरता और माँ के सम्मान को बढ़ावा देना है। जिस प्रकार बच्चे का पालन-पोषण माँ द्वारा होता है। उसी प्रकार वृक्षारोपण धरती माता के सतत विकास को बढ़ावा देता है।

अभियान के उद्देश्य में विद्यालय परिसर में 25 नए पौधे लगाना। छात्रों और कर्मचारियों में पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी की भावना जगाना। वृक्षारोपण को माताओं के नाम से जोड़कर उनकी भूमिका का सम्मान करना शामिल है।