लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

“Miss & Mrs India’s Next Diva Queen 2025” का पोस्टर लॉन्च व मीडिया संवाद आयोजित : मीत संधू…

एमएस एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित फैशन शो “Miss & Mrs India’s Next Diva Queen 2025” के ग्रैंड फिनाले से पूर्व आज पंचकूला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक विशेष पोस्टर लॉन्च व मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों व फैशन इंडस्ट्री से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने मीडिया के समक्ष इवेंट का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की । एमके भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

“Miss & Mrs India’s Next Diva Queen 2025” का पोस्टर जारी करते हुए नजर आ रहे हैं। सभी ने शो को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सहआयोजक अवतार राजपुरिया ने बताया कि:

“यह मंच महिलाओं को आत्मविश्वास, सौंदर्य और प्रतिभा के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर देता है। हमारा उद्देश्य है उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का।”

मीडिया से बातचीत में आयोजक मीत संधू ने बताया कि ग्रैंड फिनाले 13 जुलाई 2025 को पंचकूला में आयोजित किया जाएगा।

देशभर से चुनी गई प्रतिभागी विभिन्न राउंड्स में भाग लेंगी: रैंप वॉक, टैलेंट शो और Q&A राउंड।

जूरी पैनल में फैशन, फिल्म व मीडिया से जुड़ी जानी-मानी हस्तियाँ होंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल फैशन तक सीमित नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता को भी मंच प्रदान करना है। पोस्टर लांच में एमके भाटिया, रैकस सीआर शहजादा, गोल्डी, पंजाब चीमा, अरमानी सिंह व मॉडल प्रिया भी शामिल थी।