लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रिंस भंडुला, संयोजक, भाजपा मेडिकल सेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर ईएसआई अस्पताल, राम दरबार की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हेतु माँग की….

चंडीगढ़ – भाजपा मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस भंडुला ने आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र लिखकर ईएसआई अस्पताल, राम दरबार में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

अपने पत्र में उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख माँगें रखीं:

1. विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति: अस्पताल में एम.डी. मेडिसिन, ईएनटी विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ की तुरंत नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को उचित समय पर इलाज मिल सके।

2. अस्पताल का मेडिकल कॉलेज में उन्नयन: ईएसआई अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया जाए ताकि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सके।

3. आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत: ईएसआई अस्पताल, राम दरबार को आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अंतर्गत शामिल किया जाए, ताकि गरीब व ज़रूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके।

प्रिंस भंडुला ने कहा कि ईएसआई अस्पताल राम दरबार औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े हज़ारों श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एकमात्र सुलभ स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और योजनाओं की अनुपलब्धता के कारण आम लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि माननीय प्रधानमंत्री जी आम जनता की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएंगे।