लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

हिंदू हितों की मुखर आवाज पूर्व मेयर पूनम शर्मा शामिल हुई श्री हिंदू तख्त में…

चण्डीगढ़ : श्री हिंदू तख्त की चण्डीगढ़ इकाई को गठित करके राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुत्व एवं सनातन परंपरा को संगठित एवं प्रोत्साहित करने के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। इसमें मुख्य रूप से चण्डीगढ़ नगर निगम में महापौर रहीं दबंग नेता पूनम शर्मा आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्हें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक का ओहदा दिया गया।

पूनम शर्मा ने इस नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि बेटे के निधन बाद वे गहन शोक में चली गई थी, परंतु इसी दौरान गरुड़ पुराण को सुनने के बाद भीतर शक्ति उत्पन्न हुई तथा समझ आया कि यह जीवन स्वयं के नहीं, बल्कि दूसरों पर न्योछावर करने के लिए है। इसी बीच डॉ. अनीश गर्ग के साथ श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष महंत परवीन एवं महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी महाराज उनके घर पर शोक व्यक्त करने आए और कहा कि जीवन दूसरों का उद्धार करने के लिए बना है, इसलिए आपको बड़ी जिम्मेदारी के साथ सनातन और हिंदू की सेवा में लग जाना चाहिए। इस पर पूनम शर्मा ने कहा कि अब उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सनातन की सेवा है और युवाओं को नशे से दूर ले जाकर उन्हें राष्ट्र की ताकत बनाना है।‌ श्री हिंदू तख्त के प्रवक्ता डॉ. अनीश गर्ग ने बताया कि तख्त के प्रणेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत परवीन कुमार ने मनीषी संतों एवं महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज एवं अन्य संतों के सानिध्य में चंडीगढ़ की कद्दावर एवं दबंग नेता पूर्व मेयर एडवोकेट पूनम शर्मा को श्री हिंदू तख्त में राष्ट्रीय मुख्य संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी। इनके अलावा समाजसेवी सुभाष शर्मा को राष्ट्रीय सलाहकार व बिजेंद्र कश्यप को राष्ट्रीय सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। तख्त के महासचिव प्रीतम सिंह ने चंडीगढ़ की इकाई के लिए आर के जोशी को प्रधान, विशाल गर्ग एवं मनमोहन पाठक को उपप्रधान, अरविंद दुबे को महासचिव, श्रीकांत आचार्य को मीडिया सचिव, इंदु सिंगला एवं कामिनी राणा को संकीर्तन संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

[ 8427751248 ]