लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिवस सादगी और सेवा भावना के साथ मनाया गया…

समाजवादी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय जननायक श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन सादगीपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव के नेतृत्व में एक छोटा लेकिन भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विक्रम यादव द्वारा बच्चों के साथ केक काटने और श्री अखिलेश यादव जी के नाम शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ हुई। इस आयोजन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय, समानता और प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम यादव ने अपने संबोधन में कहा:

“श्री अखिलेश यादव न केवल उत्तर भारत की राजनीति में एक मजबूत और सकारात्मक आवाज हैं, बल्कि वे देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और वंचित तबकों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध नेता हैं। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और विकासवादी सोच का प्रतीक है। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।”

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख पदाधिकारी जैसे महासचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता सहित कई वार्ड अध्यक्ष, युवा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, छात्र सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समाजवादी युवजन सभा एवं अन्य अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी की यह परंपरा रही है कि पार्टी के नेताओं के जन्मदिवस को दिखावे के बजाय सामाजिक जागरूकता, सेवा और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से मनाया जाए — और इस वर्ष भी उसी परंपरा को निभाया गया।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

डॉ. विक्रम यादव

प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, चंडीगढ़

📞 +919417004419

✉️ samajwadiparty0172@gmail.com