लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी स्क्रीनिंग कैंप में 100 से अधिक लोगों ने करवाई जांच…

अंबाला । पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की इकाई पार्क हीलिंग टच अस्पताल, अंबाला ने एक निःशुल्क यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की जांच की गई और प्रोस्टेट एवं किडनी से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई गई।

कैंप में यूरिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर जांच, डाइट सलाह और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।

कंसल्टेंट यूरोलॉजी डॉ. तजिंदर पाल सिंह खुराना ने कैंप में होलियम लेज़र तकनीक के बारे में जानकारी दी, जो प्रोस्टेट और यूरिनरी स्टोन के लिए अत्याधुनिक, न्यूनतम इनवेसिव इलाज का तरीका है। होलियम लेज़र पुरानी तकनीकों की तुलना में अधिक सुरक्षित, सटीक और तेजी से रिकवरी देने वाला विकल्प है।

डॉ. खुराना ने बताया कि प्रोस्टेट वृद्धि और किडनी स्टोन, विशेषकर उत्तर भारत के बुजुर्ग पुरुषों में, सबसे आम यूरोलॉजिकल समस्याएं हैं।

इस मौके पर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी डॉ. ज्योति अग्रवाल ने क्रॉनिक किडनी डिजीज की बढ़ती समस्या पर प्रकाश डाला और बताया कि शुगर और बीपी के मरीजों में समय रहते जांच कराना बेहद ज़रूरी है।

किडनी की बीमारी अक्सर शुरुआती चरण में बिना लक्षणों के रहती है। समय पर जांच और सही जीवनशैली अपनाकर हम डायलिसिस या ट्रांसप्लांट से बच सकते हैं ।