लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तर भारत में अपने कारोबार को दे रही है विस्तार कोने इंडिया….

चंडीगढ़, 30 मई 2025: ऐलिवेटर, ऐस्केलेटर और ऑटोमेटिक बिल्डिंग डोर की अग्रणी प्रदाता कोने ऐलिवेटर इंडिया ने मोहाली, पंजाब में एक नए कार्यालय के उद्घाटन के साथ उत्तर भारत में अपना विस्तार किया है। यह कदम कोने की राइज़ रणनीति के तहत रणनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य है विकास को गति देना, स्थानीय जुड़ाव को मजबूत करना और स्मार्ट व टिकाऊ अर्बन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ शहरों के भविष्य को आकार देना।

मोहाली फेज-11, एसएएस नगर में रणनीतिक रूप से स्थित यह नया कार्यालय पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा हरियाणा के कुछ हिस्सों में लिफ्ट व ऐस्केलेटर समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। यह एक प्रदर्शनी केंद्र के रूप में भी काम करेगा, जिसमें कोने के उन्नत लिफ्ट डिज़ाइन, इनोवेटिव फीचर्स एवं अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यालय राज्यों के प्रमुख शहरों में कार्यरत सेल्स, इंस्टॉलेशन, सर्विस व आधुनिकीकरण टीमों को सपोर्ट करेगा।

कोने ऐलिवेटर इंडिया को ट्राइसिटी, हिमाचल व जम्मू में प्रतिष्ठित परियोजनाओं एवं संस्थानों के साथ साझेदारी करने पर गर्व है जिनमें शामिल हैं- फाल्कन व्यू-जेएलपीएल, होमलैंड हाइट्स-यूनिटी ग्रुप, आईएसबी, आईआईएसईआर, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, ओमेक्स-इंडिया ट्रेड टॉवर, अम्बिका-फ्लोरेंस, न्यू पीसीए-स्टेडियम, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पीजीआई अस्पताल-चंडीगढ़, फोर्टिस अस्पताल-मोहाली, सुषमा-प्रोजेक्ट्स, ऑर्बिट मॉल, अनंत ऐस्पायर-सवासितिगा ग्रुप, निरवाणा हाइट्स और स्क्वायर वन, प्रिज्मा- प्लाजा-सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, एमएमयू यूनिवर्सिटी, ग्रैंड वॉक, ईस्ट वुड, एमबीडी मॉल, मित्तल मॉल, आईटीसी होटल, आईआईटी मंडी, आईआईटी जम्मू और जम्मू आईएसबीटी, द क्लियो बाय जुबली ग्रुप, ट्राइडेंट हिल्स बाय ट्राइडेंट ग्रुप। कई मौजूदा और प्रीमियम हाई राइज़ आगामी प्रोजेक्ट इस ऑफिस द्वारा मैनेज किए जाएंगे।

उद्घाटन के अवसर पर कोने इंडिया व साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक अमित गोसाईं ने कहा, ’’हम मोहाली में अपनी उपस्थिति का विस्तार करके बहुत खुश हैं। यह पंजाब में एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र है। यह नया कार्यालय उत्तर भारत में हमारे निरंतर निवेश को दर्शाता है और जमीनी स्तर पर हमारी ’राइज़ टू लीड’ रणनीति को लागू करने में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने ग्राहकों के करीब होने से, हम बेहतर सेवा, बेहतर समाधान और तेज़ रिस्पाँस टाईम प्रदान कर सकते हैं।’’

भारत भर में कार्यालयों के बढ़ते नेटवर्क के साथ, कोने आवासीय, वाणिज्यिक एवं बुनियादी ढाँचे के क्षेत्रों में नवाचार, उत्कृष्टता व स्थिरता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। मोहाली कार्यालय कुशल और भविष्य हेतु तैयार लोगों के फ्लो सॉल्यूशंस के साथ तेजी से शहरीकरण में सहयोग करने के लिए कोने इंडिया की कोशिशों को और गति देता है।

नए कार्यालय का पताः कोने ऐलिवेटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबरः 372, बल्क मैटेरियल मार्केट, फेज 11, मोहाली, एस.ए.एस नगर – 160062