लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तंबाकू के सेवन से मुंह में सफेद या लाल रंग की झिल्ली बनना घातक:चक्रवर्ती…

चंडीगढ़। तंबाकू का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के मुंह में अगर सफेद या लाल रंग की झिल्ली है तो वह गंभीर चिंता का विषय है। उसे तुरंत डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। उक्त विचार प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.सैकट चक्रवर्ती ने प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन दंत रक्षक के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन तथा एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित मार्केट में आयोजित शिविर के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

ओरल डेंटल हेल्थ व डेंटल कैंसर के क्षेत्र में काम कर रहे डॉ.चक्रवर्ती ने कहा कि बीड़ी, सिगरेट पीने तथा कूल लिप, खैनी, जर्दा आदि खाने के कारण अगर मुंह में सफेद या लाल झिल्ली पड़ती है और मुंह में कोई छाला पक्के तौर पर रहता है तो यह मुंह के कैंसर के लक्ष्ण हैं। तंबाकू का सेवन हर रूप में घातक है। तंकाबू सेवन के कारण मुंह में होने वाले छालों या मुंह में बदलाव से किसी प्रकार से दर्द नहीं करता है तो यह और भी घातक है।

इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रोमिका वढेरा,डॉ.तृप्ता अहलूवालिया ने जहां दांतों से संबंधित अन्य बीमारियों के बारे में बताया कि वहीं डॉ.कविता शर्मा ने कैंप में भाग लेने वाले लोगों को ब्रश करने के सही तरीके के बारे में बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रयोग फाउंडेशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष नितेश महाजन ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लगाए गए कैंप में सौ से अधिक लोगों की जांच की गई।

इस अवसर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिभा चौहान ने जहां दांतों की जांच की। वहीं डॉ.गुरमीत सिंह की टीम द्वारा मुफ्त बीपी व शुगर की जांच की गई। कई लोगों में शुगर के कारण दांतों की बीमारी के संकेत भी मिले। इस अवसर पर समाज सेवी डेजी महाजन, शिवांगी बंसल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।