लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ताइक्वांडो में दिखा दम, 500 खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा — 8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप और अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य समापन…

चंडीगढ़, 25 मई 2025: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9 में दो दिवसीय “8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025” और “एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की विभिन्न शाखाओं से आए 3 वर्ष से 17 आयु वर्ष तक के 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने बेहतरीन कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रकोष्ठ, भाजपा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने और केबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गोयल तथा विशेष अतिथि के रूप में सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा व समाज सेवी मधुलिका स्याल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति (6वीं डेन ब्लैक बेल्ट, कोरिया) और मास्टर कविता राय घर्ति उनके साथ मौजूद थे। जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इस अवसर पर आयोजन में उपस्थित हुए गणमान्य भूपिंदर शर्मा, रमेश गोयल और सुरिंदर वर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की भी सराहना की, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पूमसे जैसी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, एकेडमी की विभिन्न शाखाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खेल कौशल का विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें।

अंतिम दिन के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:

3-7 आयु वर्ग (पीवी कैटेगरी):

1. लड़के: सिमोन (गोल्ड)

8-11 आयु वर्ग (सब जूनियर):

1. लड़कियाँ: शगुन सिंह, अश्विका शर्मा, रिजायना (गोल्ड), आर्य, संवि यादव (सिल्वर)

2. लड़के: पार्थ शर्मा, गौरव राय (गोल्ड), प्रकुल सिंगला, मीरां राय शर्मा (सिल्वर)

12-14 आयु वर्ग (कैडेट):

1. लड़कियां: अनाहिता गुप्ता बानी सिंह (गोल्ड), दिव्या (सिल्वर), कैंडी हेम्ब्रोम (ब्रॉन्ज)

2. लड़के: हितांशु, कुशाग्र, इम्मानुएल (गोल्ड), गर्वित दुआ, अनिरुद्ध तिवारी, मयंक (सिल्वर), नींव महाजन (ब्रॉन्ज)

15-17 आयु वर्ग (कैडेट):

1. लड़कियाँ: सुहाना (गोल्ड), हर्षिता श्रीकृष्ण (सिल्वर)

2. लड़के: गौरव, गगन (गोल्ड), जीत सिंह (सिल्वर)