लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

तरुण भंडारी ने सिर पर कलश उठा कर विशाल कलश यात्रा का शुभारम्भ किया….

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा शालीमार दशहरा ग्राउंड, पंचकूला में 26 मई से होने जा रही श्री हनुमंत कथा के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। आज इस सिलसिले निकाली गई कलश यात्रा का शुभारम्भ तरुण भंडारी ने स्वयं सिर पर कलश उठा कर की।

कलश यात्रा शिव मंदिर सेक्टर 5 में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। कलश यात्रा के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई हुई थी। कलश यात्रा की संयोजक डॉ. भावना की देखरेख में कलश यात्रा सुचारू ढंग से निकाली गई। इस कलश यात्रा में रिकॉर्ड 3500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी संस्था की तरफ से दी गई।

कलश यात्रा आरंभ होने से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट, पंचकूला के सदस्यों द्वारा कलश यात्रा के आरंभ होने से पहले सभी महिला शक्ति के लिए मंदिर में अल्पाहार की व्यवस्था की गई हुई थी।

तरुण भंडारी ने बताया कि कथा में भाग लेने के लिए प्रदेश भर की जनता में तो उत्साह है ही, साथ ही पड़ौसी राज्यों से भी खूब भीड़ उमड़ेगी। उन्होंने बताया कि देश भर से कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों व धर्माचार्यों ने भी भाग लेने के इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन व पुलिस भी इस विशालतम आयोजन को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए कमर कस चुके हैं।

इस अवसर पर नरेश मित्तल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक, अनिल थापर, , किशन जैन भोथरा,दीपक गुप्ता, विकास, सुरिंदर गोयल, कस्तूरी लाल बंसल, नीरज चौधरी, बिन्दर गुज्जर, सुदर्शन सिंगला, मेघराज गर्ग, मुनीश अरोड़ा, रजनीश बंसल, अशोक जिंदल, विकास गुप्ता,परवीन कंसल, संदीप गुप्ता (सैंडी), राकेश जगोता व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 26 मई से 30 मई तक पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार ट्राइसिटी में लगेगा। पिछले दिनों भक्तों द्वारा कथा स्थल पर भूमि पूजन एवं हवन करने के उपरांत सालासर धाम, राजस्थान से लाई ध्वजा को हनुमंत कथा स्थल पर लगाया गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों द्वारा राम भक्त हनुमान जी से 25 मई को होने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा और 26 मई से 30 मई तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन को निर्विघ्न सफल बनाने की प्रार्थना की गई थी।

आम जनता से वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील

समाजसेवी मुकेश सिंगला ने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने साथ आम जनता से भी वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील की ताकि अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

रोजाना शाम को भंडारा बरताया जाएगा

समाजसेवियों सत पाल सिंगला, बालाजी, अशोक गुप्ता, रमेश जिंदल, देशराज धीमान, संदीप झज्जर, हेमराज, अमन सिंगला, महावीर (बरवाला) व नरेश गोयल द्वारा 26 मई से 30 मई तक रोजाना शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सेक्टर 5 में पल्लवी होटल के पास भंडारा बरताया जाएगा।

आम जनता से अफवाहों से गुमराह न होने की अपील की

तरुण भंडारी व मुकेश सिंगला ने बताया कि श्री हनुमंत कथा के लिए पासेज अथवा प्रवेश हेतु कोई शुल्क नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी अफवाहों से गुमराह न हों।