लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल की बैठक

गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल की बैठक आदरणीय *श्री सोहन सिंह गोसाई* जी के निर्देश अनुसार आज सेक्टर 28 बी बिजली कॉलोनी में की गई । जिसमें निम्नलिखित मुद्दों पर विचार विमर्श , सलाह एवं सहमति ली गई।

सर्वप्रथम :–

1) 2024–2025 का आय–व्यय का ब्यूरा

2) नए सदस्य को मंडल में जोड़ना के लिए विचार

3) 2025–2026 की नई कार्यकारिणी का गठन करना

इस बैठक की अध्यक्षता *श्री विक्रम सिंह बिष्ट* द्वारा की गई

सबसे पहले वर्ष 2024–2025 आय – व्यय का ब्यूरा सोहन सिंह बुटोला द्वारा दिया गया एवं कोषा–निरीक्षक द्वारा उसे पास किया गया एवं उसमें रही त्रुटियों को सभी सदस्यों के सामने रखा । सभी सदस्यों द्वारा उनको विचार विमर्श एवं सह–समिति से पास किया गया । 2024–2025 की पूरी टीम जिसमें पदाधिकारी,कार्यकारिणी सलाहकार व सदस्य द्वारा प्रभु श्री रामचंद्र जी की लीला एवं दशहरा के सफल आयोजन के लिए तालियां बजाकर उनका मान सम्मान किया गया।

बैठक में नए सदस्यों के लिए विचार मत किया गया और सह समिति से इसे स्वीकार भी किया गया , जो हमसे किसी कारणवश , गलतफहमी (मनमिटाव) या फिर किसी व्यक्तिगत करण हमसे इस मंडल से नाराज होकर जो सदस्य चले गए थे उन्हें फिर से इस मंडल में जोड़ने के लिए भी सहमति जताई गई ताकि अपना मंडल एक परिवार की तरह बना रहे।

🔺 2024–25 की कार्यकारिणी को भांग कर 2025–26 की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए सह–समिति से *श्री राम सिंह रावत जी* को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

🔺 चुनाव आयुक्त *श्री राम सिंह रावत* द्वारा चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ते हुए सर्वप्रथम संरक्षक पद के लिये *श्री भगवान सिंह बिष्ट जी* एवं अध्यक्ष पद के लिए परम आदरणीय *श्री सोहन सिंह गोसाई जी* का नाम लिया गया सभी सदस्यों द्वारा तालियां बजाकर अपनी सहमति जताई गई ।

उसके उपरांत प्रधान पद के लिए *श्री विक्रम सिंह बिष्ट* वरिष्ठ उप–प्रधान पद *दलबीर सिंह गोसाई* उप–प्रधान पद *श्रीमति आकांक्षा शर्मा* महासचिव पद *गोपाल बेंजवाल* सचिन पद *हुकम सिंह रावत* कोषाध्यक्ष पद *सोहन सिंह बुटोला* उपकोषाध्यक्ष पद *सोहन सिंह गुसाई* कनिष्ठ कोषाध्यक्ष पद *जयपाल सिंह नेगी* कोषा–निरीक्षक पद *रघुवीर सिंह पवार* मुख्य निदेशक पद *मुकेश शर्मा* निदेशक मंडल पद *रजनी बजाज एवं अरविंद शर्मा* माल मंत्री पद *अमर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह तड़ियल एवं सोम कुकरेती* मंच संचालन पद *बलवंत सिंह रावत , दलबीर सिंह गोसाई* , प्रेस सचिव पद *ज्वाला भंडारी* संगठन सचिव पद *योगेश सरवाल , वीरेंद्र प्रेशर ,अनूप सिंह रावत, अनिल पवार* सलाहकार पद *कुंवर सिंह पुंडीर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह कंवर, हरीश बेंजवाल सुनील वर्मा ,राम सिंह रावत, हंसराज प्रेशर , कुलदीप रावत

कार्यकारिणी पद *सुमित सिंह गोसाई, संदीप सिंह गोसाई ,अरुण सिंह असवाल, विक्रम नेगी*।

2025–26 की नई कार्यकारिणी

🙏🙏🙏

* गोपाल बेंजवाल*

गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल

सेक्टर 28–B (बिजली कॉलोनी)

चंडीगढ़