लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मनीमाजरा मोटर मार्केट में मैकेनिकों की आवाज़ बनी कांग्रेस, लक्की बोले – रोज़ी-रोटी छीनने नहीं देंगे…

आज सोमवार को मनीमाजरा मोटर मार्केट में नगर निगम द्वारा मैकेनिकों की लोहे की पेटियों को जब्त किए जाने के विरोध में सैकड़ों मैकेनिक एकत्रित हुए और प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, पार्षद दर्शना रानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा, के.आर. महाजन, फतेह सिंह, शाम सिंह, बुआ सिंह, एस.एस. परवाना, अभिजीत सैनी समेत कई कांग्रेस नेता मौके पर पहुंचे और मैकेनिकों की आवाज़ को बुलंद किया।

मैकेनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहे अशोक कुमार डैनी ने कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की को बताया,मनीमाजरा मोटर मार्केट की पार्किंग स्थलों में करीब 2500 मैकेनिक काम करते हैं, जो लोहे की पेटियों में औजार रखकर गाड़ियों की मरम्मत करते हैं। नगर निगम ने हाल ही में कार्रवाई करते हुए करीब 150 पेटियां जब्त कर लीं, जिससे मैकेनिकों में भारी आक्रोश है।

“हम पिछले 40 वर्षों से यहां मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं। हमारी रोज़ी-रोटी इसी पर टिकी है। अचानक बिना चेतावनी के हमारी पेटियां जब्त कर लेना न केवल अन्याय है, बल्कि हमारे जीवन के अधिकार पर चोट है।”

एच.एस. लक्की ने कहा,

सरकार एक तरफ कहती है कि वह युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देगी और दूसरी तरफ जो लोग अपनी मेहनत से अपनी रोटी कमा रहे हैं, उन्हें तंग किया जा रहा है। यह मोटर मार्केट है, यहां मैकेनिक नहीं बैठेंगे तो फिर कहां जाएंगे? आप लोग तपती धूप में, सर्द हवाओं में, हर मौसम में मेहनत करते हैं, लोगों की गाड़ियाँ, ट्रकें ठीक करते हैं। यह मेहनत सम्मान की हकदार है, सज़ा के नहीं।

हमारे सांसद मनीष तिवारी ने भी स्पष्ट संदेश दिया है कि हर मेहनतकश मज़दूर, हर मैकेनिक के साथ कांग्रेस पार्टी चट्टान की तरह खड़ी है।

आगे अध्यक्ष लक्की ने कहा कि हम इस मुद्दे को नगर निगम में पूरी ताक़त से उठाएंगे और आज ही निगम कमिश्नर से मिलकर बात करेंगे। आपकी पेटियां वापस दिलाई जाएंगी और आपका सम्मानजनक रोज़गार सुरक्षित किया जाएगा।

आधी रात को भी बुलाओगे तो कांग्रेस आपके साथ खड़ी मिलेगी।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा

यह सरासर अन्याय है। यह जगह दशकों से मैकेनिकों की रोज़ी-रोटी का ज़रिया रही है। नगर निगम को चाहिए कि समस्या को समझे, न कि उसे और उलझाए। हम अधिकारियों से मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी मैकेनिक बेरोज़गार न हो और जिनकी पेटियां उठाई गई हैं, उन्हें तुरंत लौटाया जाए। कांग्रेस पार्टी हर मेहनतकश के साथ है।”

पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, पार्षद दर्शना रानी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा और अन्य नेताओं ने भी निगम अधिकारियों से बात कर मामले के समाधान की मांग की और मैकेनिकों को भरोसा दिलाया कि उनका रोज़गार छीना नहीं जाएगा।

लक्की ने अंत में कहा, “हमारी लड़ाई सिर्फ पेटियों की नहीं, मेहनतकश साथियों के सम्मान और हक़ की है। हम पीछे नहीं हटेंगे।”