लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बहलाना के सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन….

चंडीगढ़ : रविवार को बहलाना के सनातन धर्म मंदिर में परशुराम महासभा ट्राईसिटी चंडीगढ़ के बैनर तले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम पूजा अर्चना व हवन आदि कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । तत्पश्चात भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । अंत में मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया ।

इस धार्मिक आयोजन में कई संत शमिल हुए, जिनमे श्री हिन्दू तख्त प्रमुख श्री सर्वेशानन्द भैरवा, जगतगुरु श्री विकास दास, श्री शंकरानंद जी महाराज, 1008 श्री सूर्यनाथ जी महाराज, महंत श्री सुखबीर दास जी महाराज आदि प्रमुख थे । अन्य उपस्थित प्रमुख सनातनियों में सीआरपीएफ कमांडेंट विकास कंडवाल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, समाज सेवी करण वासुदेव,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राणा, प्रदीप शर्मा, श्री हिंदुतख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, राष्ट्रीय प्रचारक अमित देव, समाजसेवी संजय चौबे, पंचम चौहान, नरेन्द्र राय, योगेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, महेंद्रनाथ दुबे, राकेश दुबे, मुन्ना गुप्ता, अमित शर्मा आदि प्रमुख थे । साथ ही कई संस्थाओं की टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही । इन संस्थाओं में युवा संगठन (रामदरबार), माँ जानकी सेवा समिति (चंडीगढ़ ट्राईसिटी), एमएसयू (चंडीगढ़), आरएसएस (बहलाना) आदि प्रमुख थे ।

परशुराम महासभा के संरक्षक बबलू (मनीष) दुबे ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य सिर्फ भगवान परशुराम की पूजा करना ही नहीं बल्कि सनातनियों को शास्त्र के साथ साथ शस्त्र की शिक्षा देना भी इसका उद्देश्य है । इसी उद्देश्य के लिए वे सभी सनातनियों को प्रेरित करते रहे हैं और आगे भी प्रेरित करते रहेंगे ।

पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसका सफल संचालन पूरी टीम ने मिलकर किया । वे एक सनातनी के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, न कि किसी पार्टी प्रतिनिधि के रूप में ।

अंत मे महासभा के संस्थापक मनीष सिंह और अध्यक्ष रतन झा ने बताया कि उनके पूरी टीम की कड़ी मेहनत के कारण यह तीसरा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सफल रहा । आगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सैकडों सनातनी शमिल हुए । उन्होंने अपनी पूरी टीम, जिनमे कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महासचिव रंजन सिंह, सचिव हर्षित झा आदि शामिल हैं के साथ साथ मंदिर कमिटी, स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।