लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारतीय सेना के शौर्य के समर्थन में चंडीगढ़ कांग्रेस की जय हिंद यात्रा….

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए सेना को धन्यवाद करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा विकास नगर, मौलीजागराँ में एक जय हिंद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रामलीला ग्राउंड विकास नगर से शुरू होकर पूरे इलाके में घूम कर संपन्न हुई।

“इस यात्रा में विशेष तौर पर सांसद मनीष तिवारी एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने शिरकत कर देश के जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया।”

यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने किया। सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग तिरंगा हाथ में लेकर इस यात्रा में शामिल हुए।

इस आयोजन को सफल बनाने में ममता राय, प्रदेश सचिव लेखपाल, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा, मनीष राय,डॉ हसन,विनय मिश्रा,हरभजन सिंह और राम कुमार की विशेष भूमिका रही।

सांसद मनीष तिवारी ने कहा,

“भारतीय सेना न केवल हमारी सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि वह हमारे राष्ट्र के आत्मसम्मान और अखंडता की प्रतीक है। यह जय हिंद यात्रा हमारे उन वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जब भारत की सेना सीमा पार कर आतंक के अड्डों को ध्वस्त करती है, तो वह केवल शत्रु को नहीं, बल्कि समूचे विश्व को यह संदेश देती है कि भारत अपनी संप्रभुता के प्रति किसी भी हद तक जा सकता है।

यह यात्रा नफरत के अंधेरे में देशभक्ति की मशाल जलाने का एक प्रयास है।

प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा,

“भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। यह सिर्फ जवाब नहीं, एक स्पष्ट संदेश है—भारत अब हर हमले का मुँहतोड़ जवाब देगा। भारतीय सेना ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के ड्रोन गिराए और जवाबी हमले में उनके कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। लगातार पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को ध्वस्त करना हमारी सेना की रणनीतिक शक्ति और अपार वीरता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी देश के साथ है, सरकार के साथ है और सबसे बढ़कर हमारी सेना के साथ है। सेना का साहस हमारे राष्ट्र का गौरव है।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने कहा

“हमारी भारतीय सेना सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि यह इस राष्ट्र की आत्मा है। जब हम तिरंगा उठाते हैं, तो उसमें हमारे सैनिकों का लहू और बलिदान समाया होता है। जिस साहस से हमारे जवान पाकिस्तान की सरज़मीं में घुसकर आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद करते हैं, वह हर भारतीय के सीने में गर्व भर देता है। यह जय हिंद यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के सम्मान की चिंगारी है, जिन्होंने न अपनी जान की परवाह की, न अपने परिवार की—बस देश को सर्वोपरि रखा।”

उन्होंने भावुक स्वर में आगे कहा, “आज देश को एकता की ज़रूरत है, और हम कांग्रेसजन यह संकल्प लेते हैं कि हर बार, हर परिस्थिति में, जब भी देश की सुरक्षा की बात होगी—हम सबसे पहले अपनी सेना के साथ खड़े होंगे। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य नहीं, हमारा धर्म है। जो जवान सीमा पर डटा है, वही असली भारत है। कांग्रेस पार्टी हर उस माँ, हर उस पिता, हर उस बच्चे को सलाम करती है जिसने अपना सबसे प्रिय व्यक्ति इस देश की रक्षा में खोया है। आज पूरा चंडीगढ़, पूरा देश उनकी वीरता को नमन कर रहा है।”

जयहिंद यात्रा के दौरान “सेना का सम्मान – देश का अभिमान!”, “जो भारत से टकराएगा – चूर-चूर हो जाएगा!”, “भारत माँ के वीर जवान – तुम पर सबको है अभिमान!”, “वंदे मातरम्! – जय हिंद! – जय भारत!”, “शहीदों के बलिदान को – शत-शत नमन!”, “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद – पाकिस्तान मुर्दाबाद!” के नारों से चंडीगढ़ गूंज उठा।

कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पार्टी हमेशा राष्ट्र के साथ खड़ी है।

“जय हिंद यात्रा में सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी,डिप्टी मेयर तरुणा मेहता,पार्षद गुरप्रीत गाबा,पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबना,अच्छे लाल गौड़ ,ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गाबा, यादविंदर मेहता,राजीव मोदगिल सोनू,,गुरदर्शन सिंह,जिला अध्यक्ष विपिन जोत अमन,जिला अध्यक्ष राजदीप सिद्धू, इमरान मंसूरी, वसीम मोहमद,जाहिद परवेज खान, सुलेमान,अजय कुमारसाहिल चावर,ईश शर्मा, बलबीर सिंह,सुखविंदर सिंह,अरुण ,बलराज सिंह,झूलेलाल,बलविंदर कौर, सुभाष पाल , धर्मवीर , सुनील वर्मा,सोनिया जसवाल, हरभजन सिंह,शाम सिंह, फतेह सिंह, बुआ सिंह, मुखबिर सिंह पुनिया, हरीश कुमार, मुकेश कुमार, विशाल,राजबीर भारतीय,अभिजीत सैनी हरमन ढिल्लो, वेद प्रकाश, रईस अहमद, फहमीद अली, दीपू, हैप्पी, हैरी, गौरव, हरनारायण ,सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन भावनात्मक रूप से जुड़कर शामिल हुए।”

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress