लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्राइसिटी के जैन समाज ने पहलगाम में हुए नरसंहार पर गहरा दुख व्यक्त किया….

जैन महासंघ चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा स्थानीय सेक्टर 27बी स्तिथ श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित प्रार्थना सभा में सकल जैन समाज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार पर गहरा दुख प्रकट किया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री नामोकार महामंत्र का एवम शांति पाठ किया, घटना का विरोध किया आक्रोश का प्रदर्शन किया तथा हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रशासक चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।

उक्त जानकारी देते हुए जैन महासंघ के संयोजक कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर चंडीगढ़ ट्राइसिटी जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा कहा कि इस हृदयविदारक घटना में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या से पूरा जैन समाज मर्माहत एवं क्षुब्ध है। जैन धर्म अहिंसा, करुणा और मानवता का प्रतीक है। ऐसे कायरतापूर्ण आतंकी हमलों के विरुद्ध जैन समाज ने हमेशा एक स्वर में अपनी आवाज़ बुलंद की है और आज भी इस नृशंस नरसंहार का विरोध तथा विश्व शांति की कामना करते है ।

यह घटना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती है, बल्कि मानवता के मूल्यों पर भी आघात है। सरकार को इस दिशा में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

इस घटना से पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगो में गुस्सा एवम आक्रोश है। पूरा देश भावुक है तथा इन राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही चाहता है इसके लिए देश के सभी नागरिक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसके अनुसार एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रेषित किया गया, जिसमें नरसंहार की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोरतम सजा, पीड़ित परिवारों को मुआवजा तथा क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापना की मांग की गई है।इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर सोसाइटी सेक्टर 27बी चंडीगढ़ से धर्म बहादुर जैन ,आदर्श कुमार जैन, राजा बहादुर सिंह जैन, कैलाश जैन, शरद जैन; श्री एसएस जैन सभा सेक्टर 18 चंडीगढ़ से मुकेश जैन; श्री आत्मानंद जैन सोसाइटी श्वेतांबर जैन मंदिर सेक्टर 28 चंडीगढ़ से संजय जैन, विनीत जैन ; श्री श्वेतांबर तेरापंथ जैन सभा सेक्टर 24 चंडीगढ़ से मनोज जैन, विजय गोयल: ; श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 18 पंचकूला से किशोरी लाल जैन, अत्तर चंद जैन; श्री एसएस जैन सभा सेक्टर 17 पंचकूला से एस. एन.जैन; हरियाणा जैन प्रगतिशील संघ सेक्टर 15 पंचकूला से बृज मोहन जैन, जिया लाल जैन, ; श्री एसएस जैन सभा जीरकपुर से सुशील जैन, संजय जैन; श्री एसएस जैन सभा पीर मुछल्ला सेक्टर 20 पंचकूला से राजेश जैन ; श्री एसएस जैन सभा मोहाली से अशोक जैन, सुरेश जैन,; जैन मिलन चंडीगढ़ से रमेश कुमार जैन, करुण कुमार जैन, नीरज जैन ; अहिंसा चैरिटेबल सोसायटी चंडीगढ़ से अजय जैन, रजनीश जैन ,एस.के. जैन,; अणुव्रत सोसाइटी चंडीगढ़ से मनोज जैन,; तेरापंथ जैन समाज अणुव्रत भवन पंचकूला से डा. डी.के. जैन, ; श्री दिगंबर जैन मंदिर चेतालय जीरकपुर से रजनीश जैन, सचिन जैन, आदि सहित बड़ी संख्या में जैन संस्थाओं के प्रतिनिधि व जैन –अजैन श्रद्धालु उपस्थित रहे ।