लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पहलगाम में धर्म पूछकर की गई हिन्दुओं की हत्याएं अक्षम्य और निंदनीय : देवशाली….

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर हिन्दुओं की हत्या की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए इसे कायराना, अक्षम्य और निंदनीय कृत्य बताया। उन्होंने इस आतंकी हमले में अपने परिजनों को गंवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक भारतवासी पीड़ित परिवारों के साथ है।

देवशाली ने कहा कि ऐसा कोई भी आतंकी हमला भारत सरकार और भारतवासियों के आतंक को जड़ से समाप्त करने के निश्चय को डिगा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गृहमंत्री अमित शाह घटना के तुरंत बाद जम्मू कश्मीर रवाना हुए और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे को अधूरा छोड़ स्वदेश लौटे हैं उससे यह स्पष्ट है कि इस करण आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा जो कि कश्मीर घाटी को आतंक मुक्त बनाने की दिशा में एक और निर्णायक कदम साबित होगा।

देवशाली ने इस संकट की घड़ी में सम्पूर्ण देशवासियों को संयम रखने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ऐसे आतंकियों और आतंकी घटनाओं से निपटना जानती है और इस बार भी आतंकियों और उनके आकाओं को समूल नष्ट करने हेतु कठोर कार्रवाई की जायेगी।