लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह बहु प्रतीक्षित किताब “सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा” का ऑनलाइन संस्करण इंडी प्रेस द्वारा समूचे विश्व में रिलीज…

बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह बहु प्रतीक्षित किताब “सात्यकि द्वापर का अजेय योद्धा” का ऑनलाइन संस्करण इंडी प्रेस द्वारा समूचे विश्व में रिलीज कर दिया गया है। विश्व के लगभग सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस बहुप्रतीक्षित गाथा का ऑडियोबुक पहले ही रिलीज हो चुकी है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है इसी क्रम में इस किताब का ऑनलाइन संस्करण अब अमेरिका, इंग्लैंड के साथ-साथ समूचे विश्व में अमेजॉन के ईबुक प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। जैसा कि विदित है दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा लिखित इस पुस्तक का अधिकांश पुस्तक प्रेमियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि मई 2025 के प्रथम सप्ताह में इस किताब की प्रतियां सभी बुक स्टोर्स स्टोर्स पर उपलब्ध होंगी, उपरोक्त किताब का प्रकाशन हिंदुस्तान की अग्रणी कंपनी इंडी प्रेस द्वारा किया जा रहा है। इस किताब में द्वापर युग के महान अविजित योद्धा सात्यकि के बारे में विस्तार से बताया गया है लेकिन सबसे कमाल की बात तो यह है कि लेखक के मुताबिक उपरोक्त गाथा उनके अवचेतन में द्वापर के इस महायोद्धा ने उन्हें खुद सुनाई है।

कुल 32 अध्यायों की इस महागाथा में द्वापर युग के भीषण योद्धा सात्यकि का प्रभु वसुदेव कृष्ण के साथ मैत्रीय संबंध गुरु शिष्य के संबंधों को बेहद उंचाई की ओर ले जाता है इस किताब में लेखक ने द्वापर युग के कई अनछुए पहलुओं को भी बहुत विस्तृत रूप से लिखा है यही नहीं उपरोक्त किताब में द्वापर युग के उन महायोद्धाओं का भी विस्तृत वर्णन है जिन्हें कदाचित हिंदी साहित्य या इतिहास में वह स्थान प्राप्त नहीं हुआ जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं। दुष्यंत प्रताप सिंह ने यह आशा व्यक्त की कि ये गाथा हिंदी सनातन धर्म के प्रेमियों एवं इतिहासकारों को बेहद पसंद आएगी।