लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

उत्तराखंड युवा मंच का 32वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, 292 रक्तदानियों ने किया महादान…

चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2025: उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ ने 32वां रक्तदान शिविर गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में आयोजित किया। जिसमें 292 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉक्टरों की टीम पीजीआई और पार्क ग्रेसियन अस्पताल से आई हुई थी।

शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड पवन भाटिया ने किया इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत व अन्य सदस्यों में महासचिव रवींद्र चौहान, संयोजक नरेंद्र रावत, कालिका प्रसाद, उमेश सलवासी, अरविंद रावत, प्रदीप कुमार, नवीन, मुकेश रावत, राकेश व अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।

शिविर के दौरान रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच एक सामाजिक संस्था है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी हुई है। इसकी नींव उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रखी गई थी। रावत ने बताया कि मंच द्वारा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, पारिवारिक मिलन समारोह, खेलकूद प्रतियोगिताएं, साहसिक ट्रैकिंग अभियान, असहाय लोगों की मदद, आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को सहायता, व विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक मंच द्वारा 31 रक्तदान शिविर व 32 वृक्षारोपण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जो मंच की सतत सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।