लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में 80 फीसदी विद्यार्थी शॉर्टलिस्टेड…

मोहाली, 19 अप्रैल 2025: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज़, मोहाली में तीन दिवसीय जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न संकायों (स्ट्रीम्स) के लगभग 230 विद्यार्थियों का चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मूल्यांकन किया गया।

इस मेले में एमबीए, एमए ( सोशियोलॉजी) , एमकॉम, बीकॉम, पीजीडीसीए, बीबीए, बीए, बीसीए और एमएससी (सूचना प्रौद्योगिकी) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में आईडीएफसी, एलआईसी, इन्वेस्टर्स क्लिनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, रुब्सम ग्लोबल एम्पावर प्रा. लि., एम वॉक डीएमसी प्रा. लि., क्वेस्ट टेक, एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी, सांझी शिक्षा, अल्टीमेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा यूनी स्टोन पैनल्स शामिल थीं।

इन कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू आयोजित किए गए, जिसके उपरांत कुल 80 फीसदी विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सभी कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और पेशेवर दृष्टिकोण भी है, जो किसी भी संस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हमारा प्रयास केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल पेशेवर बनाना है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारी शिक्षा प्रणाली उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम दे रही है। मैं सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ और पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।