लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

राघव भंडारी 6वीं ईवा इंटर-एलुमनी गोल्फ टूर्नामेंट 2025 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित…

चंडीगढ़, 19 अप्रैल 2025: प्रतिष्ठित ईवा इंटर-एलुमनी गोल्फ टूर्नामेंट के छठे संस्करण का समापन आज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। यह टूर्नामेंट एक्स- विवेकाइट एसोसिएशन (ईवा) द्वारा प्रेसिडेंट हरकीरत सेठी, वाईस प्रेसिडेंट तरुण लहल और ट्रेजरार गुरदर्शन सिंह निरंकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रभर की 18 एलुमनी एसोसिएशनों ने भाग लिया।

राघव भंडारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 के ग्रॉस स्कोर के साथ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता, जो ईवा द्वारा प्रदान किया गया सर्वोच्च सम्मान है। जसकीरत डुलेट ने 73 (बीबी6) स्कोर के साथ रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।

बेस्ट नेट श्रेणी में, राव बीरेन्द्र सिंह ने 39 अंकों के साथ खिताब जीता, जबकि रविबीर सिंह ने भी 39 अंक बनाए लेकिन काउंटबैक के आधार पर दूसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रब्बिया गिल ने 39 अंकों के साथ बेस्ट नेट जीता, वहीं मणि चंदर 37 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आशी जैन ने लॉन्गेस्ट ड्राइव जीती, और हनीमा ग्रेवाल ने 7 फीट 2 इंच की दूरी पर नीयरेस्ट टू द पिन जीता।

इंडिविजुअल ईवा ट्रॉफी श्रेणी में: वरुण राव ने 73 (बीबी9) स्कोर के साथ बेस्ट ग्रॉस जीता, जबकि हिममत सिंह समान स्कोर के साथ रनर-अप रहे।

वीरेन खोसला ने 39 अंकों (बीबी9) के साथ बेस्ट नेट जीता, और अविरत सुंद्रा रनर-अप रहे।

अंगद माथारू ने 315 यार्ड की लॉन्गेस्ट ड्राइव लगाई।

अंकित आहूजा ने 8 फीट 8 इंच पर नीयरेस्ट टू द पिन जीता।

टीम ईवा में: बेस्ट टीम (नेट) का खिताब अरविंद बजाज, मेजर आर.एस. विर्क, और मंटेगवीर सिंह (ओया) को मिला।

रनर-अप टीम (नेट) में राघव भंडारी, दिलशेर ग्रेवाल और साहिल सहगल (सजोबा) शामिल थे।

सेकंड रनर-अप टीम (नेट) में सौरभ मांगट, रब्बिया गिल और वरुण राव (ईवा) शामिल थे।

कर्नल एसडीएस बाठ ने 294 यार्ड की लॉन्गेस्ट ड्राइव लगाई, और ब्रिगेडियर जसदीप चट्ठा ने 10 फीट 3 इंच पर नीयरेस्ट टू द पिन जीता।

ईवा प्रेसिडेंट हरकीरत सेठी ने टूर्नामेंट की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमने इस व्यापक रूप से सराहे गए टूर्नामेंट के 6वें संस्करण का सफल आयोजन किया, जिसमें पूर्व छात्रों के बीच उत्कृष्ट खेल भावना और भाईचारा देखने को मिला।

इस कार्यक्रम की शोभा कई विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई, जिनमें जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल, जस्टिस अमित रावल, गोल्फ क्लब के अध्यक्ष रवि बीर सिंह, जी.एस. लहल और पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह शामिल थे।