लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बढ़े हुए प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ हर सेक्टर, कालोनी ओर गांव में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन….

चंडीगढ़ में तीन गुना बढ़ाए गए प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने अब बड़ा मोर्चा खोल दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि बीजेपी के राज में लगातार शहर की जनता पर कोई ना कोई बोझ डाला जा रहा है सीधे तौर पर बोला जाए तो जेब में डाका डाला जा रहा है। कभी कोलेक्टर रेट में वृद्धि, पानी में 5% सेस,तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाकर बीजेपी ने अपनी जनविरोधी नीति को उजागर किया है पिछले कई वर्षों से नगर निगम में काबिज रही बीजेपी के कुशासन से नगर निगम के वित्तीय हालात से निगम की वित्तीय स्थिति चरमरा गई है बाबजूद बीजेपी जिसकी केंद्र में सरकार है वो नगर निगम के हक का बजट लाना तो दूर प्रशासन से ग्रांट इन ऐड भी ले पा रही है उसका सीधा बोझ शहर की जनता पर टैक्स लगाकर वसूल रही है जिसे कांग्रेस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी। लक्की ने कहा कि बढ़ाए गए तीन गुना प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ हम जनआंदोलन चलाएंगे। जो शहर के हर सेक्टर, कॉलोनी ओर गांव तक पहुंचाया जाएगा और भाजपा और प्रशासन को इस तुगलकी फरमान को वापिस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

हरमोहिंदर सिंह लक्की (अध्यक्ष)

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी