लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दिगम्बर जैन मंदिर,सेक्टर B27B,चंडीगढ़ में श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी(रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा जीतो चंडीगढ़ के सहयोग से विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया…

आज श्री दिगम्बर जैन मंदिर,सेक्टर B27B,चंडीगढ़ में श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी(रजिस्टर्ड), चंडीगढ़ द्वारा जीतो चंडीगढ़ के सहयोग से विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महामहिम श्री गुलाब चाँद कटारिया गवर्नर पंजाब एंड एडमिनिस्ट्रेटर चंडीगढ़, मुखय अतिथि थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में , जस्टिस राहुल जैन, जस्टिस पंकज जैन, श्री सत्यपाल जैन , श्री ललित जैन (आईएएस) , श्री गौरव जैन (irs) उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम जीतो द्वारा आज पुरे विश्व में लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया गया जिसमे की करोड़ों जैन व्यक्तियों ने विश्व में शांति एवं उन्नति के लिए एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप किया। चंडीगढ़ में यह आयोजन 10 स्थानों पर किया गया जिसमे हजारों की संख्या में जैन व्यक्तियों ने भाग लिया।

राज्य पाल जी ने उपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए नवकार महामंत्र की व्याख्या की एवं सभी समाजों की एक रहने का आवाहन किया तथा जैन समाज को महवीर जयंती की शुभकामनायें दी। उन्होंने ने बताया की जैन समाज ने आज एक ही समय पे ये जो जप किया है उसे पूरी दुनिया आने वाले समय में लाभान्वित होगी।

कार्यक्रम प्रातः8 बजे शुरू होकर 9.30 बजे तक चला। श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी की और से अध्यक्ष श्री धरम बहादुर जैन, श्री आदर्श जैन उपाध्यक्ष, श्री संत कुमार जैन महामंत्री, श्री राजा बहादुर सिंह जैन कोषाध्यक्ष, श्री शरद जैन उपमंत्री, श्री आशीष जैन उपमंत्री उपस्थित थे। जीतो चंडीगढ़ की और से श्री धरम बहादुर जैन उपाध्यक्ष , श्री महावीर जैन उपाध्यक्ष, श्री सुनील जैन महामंत्री , श्री सुधीर जैन कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। जैन मिलन चंडीगढ़ की और से अध्यक्ष श्री रमेश जैन उपस्थित रहे।