लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सचिन गालब को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस में वाईस प्रेसिडेंट चुने जाने पर पार्षद जसबीर बंटी और बी एम खन्ना ने दी मुबारकबाद…

चंडीगढ़:–आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी श्री बृजमोहन खन्ना, पार्षद जसवीर बंटी और जॉइंट सेक्रेटरी विक्टर सिद्धू ने सचिन गालब को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का वाईस प्रेसिडेंट चुने जाने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने साथ ही सचिन गालब द्वारा चुनी गई टीम को भी शुभकामनाएं दी।

यूथ कांग्रेस में वाईस प्रेसिडेंट चुने जाने पर सचिन गालब ने माननीय मेंबर पार्लियामेंट श्री मनीष तिवारी जी और प्रधान श्री एच एस लक्की जी का आभार जताते हुए आशीर्वाद लिया और कहा कि उनकी तरफ से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

बी एम खन्ना जी ने सचिन गालिब को यूथ के लिए बढ़ चढ़कर काम करने के लिए और शहर के विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया।

सचिन गालब की टीम में यहाँ संदीप गुज्जर, हरसिमरन सिंह, आकाश राणा, विशाल, मंजूर खान, खुशबू को महासचिव नियुक्त किया गया है। तो वहीं प्रकुल कश्यप को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और जतिंदर उप्पल- बुड़ैल, दक्ष भट्टी व मोहम्मद आरिफ को डिस्ट्रिक्ट जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। साथ ही जफर मलिक- बुड़ैल, सुखचैन, अमन वालिया, अमन वर्मा, आदित्य राणा और अभिषेक सहोता संजय वर्मा- बापू धाम को वार्ड प्रेसिडेंट चुना गया है।

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और पार्टी संगठन व युवाओं के हितों के लिए सदैव कार्यरत रहने की अपील की। उन्होंने कहा देश का भविष्य अब युवा पीढ़ी के हाथों में है। देश को नई ऊंचाइयों व बुलंदी पर लेकर जाना अब युवाओं को तय करना है। कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है यहाँ वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को साथ लेकर चला जाता और उन्हें बराबर का सहयोग व भागीदारी मिलती है।