लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव का आयोजन 7 अक्टूबर से…

श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज अपनी दिव्य वाणी में कथा श्रवण करवाएंगे।

गायक बी प्राक, आयोजक और मुनीश बजाज, सयोंजक आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मिले और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो लोगों को ज्ञान की बातें बताएंगे और श्री मद भागवत कथा का पाठ करेंगे।

गायक बी प्राक ने बताया कि कथा के बाद शाम साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक चित्र विचित्र, साध्वी पूर्णिमा, कृष्ण भैया आदि भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पूज्य स्वामी कैलाश नंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा परिषद, जया किशोरी, चित्रलेखा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) और अनिरुद्धाचार्य सहित जाने माने धार्मिक गुरु पहुंच रहे है।