लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्रेम गर्ग ने चुनावी थकान मिटाने के लिए परिवार संग बिताया दिन, पंचकूला के मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए जताया आभार…

पंचकूला, 6 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी के पंचकूला से उम्मीदवार प्रेम गर्ग ने रविवार को पूरे दिन अपने परिवार के साथ बिताकर चुनावी थकान को दूर किया। चुनाव प्रचार के बाद उन्होंने अपने निवास पर सुकून भरा समय परिवार के साथ बिताया।

प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा, “अब चुनावी शोर थम चुका है और लोगों ने अपने मत ईवीएम में दर्ज कर दिए हैं। निर्णय 8 अक्टूबर को आएगा, और मुझे पूरा विश्वास है कि परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में होंगे।” एग्जिट पोल पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह हमेशा गलत साबित होते हैं, और इस बार भी ऐसा ही होगा।

उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि हरियाणा में न तो भाजपा और न ही कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। “हम किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे,” गर्ग ने दावा किया।

इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। “आपकी मेहनत रंग लाएगी और हम पंचकूला में एक नई शुरुआत करेंगे,” गर्ग ने कहा।