लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चण्डीगढ़ के राजन रिखी बने देश के सबसे बड़े रक्तदानी …

चण्डीगढ़ : 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है और उससे ठीक पहले चण्डीगढ़ निवासी राजन रिखी को देश का सबसे बड़ा रक्तदानी घोषित किया गया है। राजन रिखी, जो श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य हैं, को इस सम्बन्ध में प्रतिष्ठित इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने प्रमाणपत्र जारी किया है व इस रिकार्ड्स बुक में उनका नाम शामिल किया है।प्रमाणपत्र के मुताबिक राजन रिखी ने 8 अगस्त 1991 से लेकर 14 मई 2024 तक की समयावधि में अब तक कुल 222 बार रक्तदान किया है, जिनमें एक बार व्हाइट ब्लड सेल्स, एक बार बोन मैरो, 72 बार व्होल ब्लड व 148 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपने फरीदाबाद स्थित कार्यालय में राजन रिखी को ये प्रमाणपत्र देने के लिए आमंत्रित किया जहां उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक व चर्चित व्यक्तित्व डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने ये प्रमाण पत्र सौंपा।

उल्लेखनीय है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स वर्ष 2006 से भारतीय रिकॉर्ड्स का निर्विवाद क्यूरेटर और संरक्षक रहा है।