लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

बसपा उम्मीदवार डॉक्टर रीतू सिंह को विभिन्न जत्थेबंदियों ने समर्थन का किया एलान….

चंडीगढ़:-बसपा उम्मीदवार डॉक्टर रीतू सिंह को आज अपने चुनाव प्रचार में उस समय भारी बल मिला, जब उन्हें विभिन्न जत्थेबंदियों ने समर्थन देने का एलान किया। इन जत्थेबंदियों से निहंग सिख जत्थेदार बाबा राजा राज सिंह -अरबा खरबा तरना दल, जगत गुरु बाबा देव नाथ जी,वाल्मीकि समाज प्रधान सरबजीत रॉकी वाल्मीकि और सरदार गुरनाम सिंह सिद्धू सहित रशपाल सिंह मौजूद रहे।

चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 1 जून को है और चंडीगढ़ से कुल 19 उम्मीदवार इस मैदान में उतरे हैं। इसमें बसपा से डॉक्टर रितु सिंह भी मैदान में है। जिन्हें आज विभिन्न जत्थेबंदियों ने समर्थन दिया है। इससे अभिभूत डॉक्टर रीतू सिंह ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब बदलाव चाहती है। पीछे 70 साल की अगर हम बात करें तो कभी कांग्रेस और कभी भाजपा दोनों ही पार्टियों को जनता देख चुकी है। दोनों ही पार्टी वायदे तो जरूर करती हैं, लेकिन मुद्दों पर काम नहीं किया जाता। चंडीगढ़ की ही बात करें तो उन्होंने दोनों ही प्रत्याशी चाहे वह कांग्रेस के हो और भाजपा के दोनों को आड़े हाथों भी लिया और कहा की दोनों ही चोर पार्टियां है। अभी अभी यह जनता के प्रतिनिधि बनकर जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन एक बार जब यह चुनाव जीत जाते हैं तो उसके बाद जनता इनके पीछे-पीछे भागती है और इनको मिलना तक मुश्किल हो जाता है। चंडीगढ़ के जो मुद्दे हैं वह सालों साल वैसे के वैसे ही है उन पर कोई भी काम नहीं हुआ। लोगों के घर जाकर अगर उनसे वोट की अपील करो, तो लोग गुस्सा होते हैं कि सब पार्टियां और उनके उम्मीदवार झूठे और फरेबी हैं। वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद न तो जनता से मिलते हैं, न ही उनके काम होते हैं। सब गायब हो जाते हैं। आप किस मुंह से जनता के बीच जा रहे हो। उन्होंने कहा कि अगर वो बसपा की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह जीतती है तो वह शहर की जनता से जुड़े सभी मुद्दों को गंभीरता से प्राथमिकता के तौर पर इन पर काम करेंगी।

वहीं इन जत्थेबंदियों के नेताओं ने भी शहर की जनता से युवा प्रतिभाशाली और शिक्षित डॉक्टर रितु सिंह के पक्ष में मतदान की अपील और उन्हें भारी मतों से विजयी बना कर सदन में भेजने की बात की। उन्होंने कहा कि युवा और शिक्षित डॉक्टर रीतू सिंह निश्चित रूप से शहर से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगी और उन्हें हल करवाएंगी।