लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देश के संविधान और दलित पिछड़े वर्ग के आरक्षण को बचाने के लिए कांग्रेस बीजेपी और आप पार्टी को भगाओ :-कांता आलड़िया

चंडीगढ़, आज मिशन एकता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कांता आलड़िया ने हल्का शाहाबाद सिवन , नरड में दलित, पिछड़ों की मीटिंग ली इस मौके पर आलडिया ने कहा की आज भारतीय संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस भाजपा व आप तीनों पार्टियों को देश की राजनीति से खत्म करना जरूरी है।

तभी जाकर भारतीय संविधान बच सकता है। कांता आलड़िया ने कहा की जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर को 1952में उतर मुम्बई लोकसभा में और 1954 में भंडारा लोकसभा उपचुनाव में हरवाने का पाप किया।साथ ही केंद्र में कांग्रेस लम्बे समय तक सता में रही लेकिन भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी ने जीवित रहते भारत रत्न का सम्मान ले लिया था।

कांता आलडिया ने कहा कि भाजपा सरकार के तो आज सांसद और विधायक अपने मंचो पर सरे आम भारतीय संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं। आलडिया ने कहा कि यदि हम सब मिलकर आज कांग्रेस भाजपा और आप तीनों पार्टियों को खत्म कर देते है तो देश का संविधान और हम सब बच सकते है।

आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के उम्मीदवार भाई अभय चौटाला को जिताने का काम करे ताकि आने वाले समय में हम सब मिलकर 1987 वाला इतिहास दोबारा से दोराहा सके इस मौके पर उनके साथ सरपंच सतीश कुमार स्मालखी,सुनील दहिया कुलदीप भारती,मुकेश कश्यप ,मुकेश ग्रोवर,कृष्ण माजरा,सूरजभान मेहरा जगतार लखमी परवीन गीता कश्यप मौजूद रहे