लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्वर्गीय शारदा देवी की मधुर स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 मई को…

शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 19 मई दिन रविवार को स्व. शारदा देवी की मधुर स्मृति में सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 3 बजे तक जी. एच. बी. स्प्लेन्डे , अपोजिट चिमनी हाइट्स , दयालपुरा रोड जीरकपुर में गवर्मेन्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़ के मेडिकल टीम की निगरानी में छप्पनवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा ! संजय कुमार चौबे ने समस्त नारीशक्ति , देवतुल्य रक्तदाताओ , युवाओं तथा शहर की सभी सामाजिक संस्थाओ से निवेदन किया है कि इस नेक काम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और किसी की अमूल्य जिंदगी बचाने में अपने सामाजिक भागीदारी का निर्बहन करे !

सरोज चौबे ने कहा की हर स्वस्थ ब्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योकि रक्त का कोई दूसरा बिकल्प नहीं है और हमारा रक्तदान शिविर लगाने का मकसद भी उन मरीजों की मदद करना है जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है ! आइये हम सब संकल्प करे की रक्तदान महादान जैसे पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करेंगे !