लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

डॉल्फिन (पीजी) कॉलेज, चंडीगढ़ को “उत्तर भारत के अग्रणी पैरामेडिकल संस्थान” अवार्ड से किया गया सम्मानित…

डॉल्फिन (पीजी) कॉलेज, चंडीगढ़ को हाल ही में द ललित चंडीगढ़ में आयोजित छठे एजुकेशन लीडर्स कॉन्क्लेव अवार्ड्स (ईएलसीए) में प्रतिष्ठित “उत्तर भारत के अग्रणी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट – 2024” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता उच्च गुणवत्ता वाली पैरामेडिकल शिक्षा प्रदान करने में कॉलेज की उत्कृष्टता को उजागर करती है।

ऑब्जर्व नाउ एजुकेशन और एसर द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में शिक्षा जगत से जुड़ी जानी मानी हस्तियों ने उच्च शिक्षा में प्रगति पर चर्चा की, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव, संस्थानों पर वैश्वीकरण का प्रभाव, शिक्षा के लिए भविष्य के दृष्टिकोण, डिजिटल परिवर्तन, एआई के साथ व्यक्तिगत शिक्षा आदि शामिल था ।

डॉल्फिन (पीजी) कॉलेज के वाइस चेयरमैन श्री विभव मित्तल ने इस मौके पर ऑब्जर्व नाउ के सह-संस्थापक और सीईओ जीत शर्मा और एडिटर-इन-चीफ तानिया टिकू से यह पुरस्कार प्राप्त किया। डॉल्फिन (पीजी) कॉलेज महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी बठिंडा से एफ़्फ़िलियेटीड है और स्नातक और स्नातकोत्तर पैरामेडिकल कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। कॉलेज ने खुद को क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

विभव मित्तल ने इस मौके पर “उच्च शिक्षा में डिजिटल इवेलुएशन ” विषय पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा करते हुए एक पैनलिस्ट के रूप में भी भाग लिया। उन्होंने कौशल-आधारित शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता के साथ-साथ उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये संयुक्त प्रयास युवाओं और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होंगे।