लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मोहाली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बनी पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 23 क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता…

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के लड़कों ने अमृतसर को रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराकर पंजाब स्टेट इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत दर्ज की । 13 से 16 अप्रैल 2024 तक खेले गए इस रोमांचक फाइनल मैच में, मोहाली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने कौशल और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृतसर को हरा के चैंपियनशिप का खिताब जीता।

मोहाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 516 रनों का मजबूत स्कोर बनाया जिसमें बल्लेबाज़ रुशील श्रीवास्तव (105 रन), जोवेनप्रीत (99 रन) और आर्यन भाटिया (98 रन) ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। जवाब में अमृतसर की टीम ने भी डटकर मुकाबला किया लेकिन अंततः 458 रन पर आल आउट हो गई। मोहाली के गेंदबाजों में कप्तान आयुष गोयल, हर्षदीप सिंह और अर्शप्रीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट लिए। मोहाली को पहली पारी में 58 रन की बढ़त मिली और इसी बढ़त के आधार पर टीम ने शानदार जीत हासिल की।

कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरे इस टूर्नामेंट में, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के लड़कों ने हर मैच में असाधारण खेल कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उनकी कड़ी मेहनत, अथक प्रयासों और अटूट प्रतिबद्धता से टीम ने यह जीत हासिल की।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली की इस जीत पर टिप्पणी करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के अध्यक्ष कर्नल संदीप भनोट ने कहा कि मोहाली डीसीए को चार महीने पहले ही अफ़्फ़िलीएशन मिली है और इसके लिए वह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूरे प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री राजिंदर गुप्ता जी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्रिकेट को सही दिशा दी और तब से पंजाब में क्रिकेट उन्नति पर है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली की इस टूर्नामेंट में जीत, खिलाड़ियों के समर्पण और उनकी प्रतिभा के इस प्रमाण पर कर्नल भनोट ने अपनी ख़ुशी व्यक्त की ।

कर्नल भनोट ने कहा, हम उसी जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी यात्रा जारी रखने और भविष्य में और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए तत्पर हैं।