लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

समाज से जो भी लिया है, वो समाज को लौटाना हर किसी का नैतिक दायित्व है : संजय टंडन …

चण्डीगढ़ : क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी व राजनेता संजय टंडन ने आईडीपी एजुकेशन द्वारा टैगोर थिएटर, सेक्टर 18 में आयोजित पहले ईम्पावरमेंट एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह में सामाजिक उत्थान को नेतृत्व प्रदान करने और समुदाय विकास में अद्वितीय समर्पण दिखाने वाली अनेक शख्सियतों को सम्मानित किया व अवार्ड प्राप्त करने वालों के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज से जो भी लिया है, वो समाज को लौटाना हर किसी का नैतिक दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोगों से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में आगे आने को प्रेरित होते हैं।

इस समारोह में कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों यथा जैसे कि चढ़दी कलां ग्रुप के प्रमुख पद्मश्री जगजीत सिंह दर्दी, चण्डीगढ़ शिक्षा विभाग के नोडल ऑफिसर प्रमोद मेहता, पंजाबी लोक संगीतकार भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली फेम), सुचेतक एक्टिंग स्कूल की पैट्रन प्रसिद्ध अभिनेत्री अनिता शबदीश, सेंट जोन्स अकूल की शिक्षिका संगीता गोसला, मैक्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ निदेशक व प्रमुख ब्रिगेडियर (सेनि) डॉ. हरजिंदर सिंह तथा प्रमुख परामर्शदाता डॉ. ऋषि धवन, सीजीसी, लांडरां से डॉ. रमनदीप सैनी, देव समाज कॉलेज से डॉ. नीरू मलिक, मोहाली इंडस्ट्रीस एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह, यू ट्यूब इंफ्ल्यूऐन्सर व फिटनेस ट्रेनर चरणजीत सिंह चहल, चण्डीगढ़ हॉर्स राइडर्स सोसाइटी के जसदीप तूर, स्वामी देवी दयाल डेंटल कॉलेज व हॉस्पिटल से डॉ. निधि गुप्ता, एबीपी न्यूज़ से भवनीत कौशल, ट्राइसिटी अपडेट्स के संस्थापक गौरव, समाजसेवी डॉ. अनुभूति मोहन, गिल्को स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कृतिका कौशल, पीजीजीसी-46 के वाईस प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह, स्ट्रे डॉग लवर डिंपल सभरवाल और चण्डीगढ़ पुलिस के डीएसपी सुखदीप सिंह आदि शामिल रहे। अवार्ड प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों में शिक्षा, कानूनी, राजनीति, स्वास्थ्य, फिटनेस, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोग थे।

इस अवसर पर पार्षद व पूर्व महापौर अनूप गुप्ता, समाजसेवी देवेंदर सिंह, भाजपा सचिव दीपक मल्होत्रा, सुमिता कोहली, आईडीपी एजुकेशन के अधिकारी सुश्री कंचन, पीयूष कुमार, भूपेंदर, सुनीता केसरवानी, हुताश नरूला व सनी शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

इस मौके पर पीयूष कुमार, आईडीपी एजुकेशन के पूर्वी एशिया और मॉरीशस क्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर ने जानकारी दी कि पिछले 50 से अधिक वर्षों से आईडीपी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा सेवाओं में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र स्थानन केंद्रों के नेटवर्क के साथ 35 देशों में वैश्विक उपस्थिति रखते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है छात्रों को समग्र परामर्श सेवाएँ प्रदान करके और अधिकांश 750,000 छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राज्य अमेरिका, और आयरलैंड में स्थानांतरित किया है। वर्तमान में, आईडीपी भारत में 77 कार्यालयों के साथ देशभर में 63 शहरों में फैला हुआ है और संस्था छात्रों को पूरे अंतरराष्ट्रीय पढ़ाई की प्रक्रिया के माध्यम से विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम चयन, आवेदन प्रस्तुति, वीजा प्रक्रिया में सहायता, पूर्व-विलम्ब योजना आदि में मुफ्त व उचित मार्गदर्शन करती है।