लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ज्योतिष आचार्य नवदीप मदान को भव्य समारोह मे ऊर्जा 2024 नामक अवार्ड से सम्मानित किया…

ज्योतिष की दुनिया में अपना अच्छा खासा नाम और मुकाम बना चुके ज्योतिष आचार्य नवदीप मदान को चंडीगढ़ सेक्टर 42 स्थित होटल बेकनस में हुए एक भव्य समारोह मे ऊर्जा 2024 नामक अवार्ड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में देश-विदेश से कई ज्योतिषी उपस्थित थे, उन्होंने नवदीप मदान के ज्योतिष ज्ञान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने अपनी ज्योतिष संबंधी विद्या को बिल्कुल सही तरीके से आत्मसात किया है। मृदु भाषी नवदीप मदान हस्त रेखा तथा कुंडली विशेषज्ञ है।

मौके पर उन्होने बताया कि वह लंबे अरसे से ज्योतिष को न सिर्फ सीख रहे हैं बल्कि लोगों को सीखा भी रहे हैं। ज्योतिष एक विज्ञान है जिसका यदि सटीक गणना से इस्तेमाल किया जाए तो वह जिंदगी में बहुत फायदे पहुंचा सकती है। ज्योतिष का मूल अर्थ ही लोगों को सही दशा और दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।